स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी को मप्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मप्र सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी (Swami Akhileshwaranand Giri) को मप्र सरकार (MP Government) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन ने महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि को मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड (Madhya Pradesh Gopalan and Livestock Promotion Board)  में उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्य परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: MP में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में 8 युवक-युवती गिरफ्तार

स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2021 को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।खास बात ये है कि यह दूसरा मौका है जब मप्र सरकार ने स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी को मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड (Madhya Pradesh Cow Husbandry and Livestock Promotion Board)  के कार्य परिषद् का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इससे पहले वे मप्र सरकार की नर्मदा सेवा यात्रा के संयोजक भी रहे हैं। मप्र सरकार ने अखिलेश्वरानंद को यात्रा से पहले ही बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी हमेशा अपनी बात खुलकर रखते है फिर चाहे गौ मंत्रालय बनाने की मांग हो या फिर राममंदिर का मुद्दा।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने के भी आसार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews