MP Weather : मानसून मेहरबान, चक्रवाती हवाओं का घेरा सक्रिय, 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, जानें IMD का अपडेट

up imd weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में 2 दर्जन जिलों में बारिश दर्ज की गई है। आज बुधवार को 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, आज बुधवार को बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो नार्थ ईस्ट राजस्थान के ऊपर कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तरी मध्यप्रदेश से होकर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। वहीं, ट्रफ लाइन एक्टिव है, जिसे फिर बारिश का दौर चल पड़ा है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार रायसेन, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, बैतूल, हरदा, इंदौर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर और छतरपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी में हल्के से मध्यम बारिश का अनुमान है।

जानें 4 बड़े शहरों का हाल

एमपी मौसम विभाग के अनुसार  भोपाल तथा इंदौर और जबलपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश की आशंका हैभोपाल में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इंदौर में भी तेज बारिश का दौर रहेगा। जबलपुर संभाग में भी तेज बारिश हो सकती है।ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है, बाकी मध्यम बारिश का अनुमान है। उज्जैन में बुधवार को भी तेज बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान भी जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। बुधवार को विदिशा, बैतूल, गुना, छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिले में भारी वर्षा की संभावना है।

चक्रवाती घेरे का प्रभाव

MP मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मप्र और पूर्व राजस्थान पर बना है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर बना है।  ना व सतना के आसपास से जहां मानसून की अक्षीय रेखा गुजर रही है वहीं पूर्वोत्तर राजस्थान और उससे सटे मध्यप्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।  तमिलनाडु के नजदीक बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। हिमालय से पश्चिमी विक्षोभ भी गुजर रहा है। इसके असर से आगामी दिनों में इंदौर सहित मालवा क्षेत्र में नमीयुक्त दक्षिणी पश्चिमी हवा चलेगी और गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होगी।ग्वालियर-चंबल संभाग में अनेक स्थानों  पर हल्की से मध्यम तो श्योपुर एवं शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews