MP Board: 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 30 सितंबर तक भरें जाएंगे परीक्षा फाॅर्म

mp board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP के कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (MP Board of Secondary Education) ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के एडमिशन और ऑनलाइन आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया है।इसके तहत  अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के परीक्षा फॉर्म 30 सितंबर तक भरें जाएंगे।इसके बाद छात्रों को विलंब शुल्क देना होगा जो 100 रुपए से लेकर 10 हजार तक हो सकता है।

यह भी पढ़े.. MP College: कॉलेज छात्रों के लिए काम की खबर, राज्यपाल ने विभाग को दिए ये निर्देश

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (MP Board) ने 9वीं के छात्रों के लिए 250 रुपए और हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी  के लिए 900 रुपए फीस निर्धारित की है। हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी कक्षा की परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन भरने की तारीख 30 सितंबर तय की गई है। इसके बाद यदि फार्म भरे जाते हैं, तो निर्धारित लेट फीस चुकाना पड़ेगी।इसके बाद 31 दिसंबर तक अलग-अलग शुल्क जमा कर नियमित परीक्षार्थी परीक्षा आवेदन पत्र विलंब शुल्क के साथ जमा कर सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए भी 30 सितंबर तक परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा तय की है।लेट फीस 100 से 10 हजार रुपए चुकाना पड़ सकता है। बोर्ड ने स्कूल के प्राचार्यों के लिए भी परीक्षा से जुड़े निर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें परीक्षा से जुड़े बिंदुओं का उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़े… MPPSC: पीएससी ने इन पदों पर निकाली है भर्ती, 15 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

इसके अलावा MP Board द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, अन्य राज्य/अन्य बोर्ड के छात्रों के उत्तणांक की ऑनलाईन प्रविष्टि करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2021 नियत की गई है। उपरोक्त आदेशों के अनुक्रम में प्रक्रिया के अर्न्तगत छात्रों की ऑनलाईन प्रविष्टि करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।मण्डल द्वारा प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (D.El.Ed.) परीक्षा नियमित 1st एवं 2nd में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के ऑनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10.07.2021 में वृद्धि कर अंतिम तिथि 20.07.2021 नियत की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews