MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा को लेकर जारी हुए ये निर्देश

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है।10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।वही जिले स्तर पर भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है।राजगढ़ कलेक्टर के बाद सिवनी कलेक्टर ने अतिरिक्त कक्षा संचालित कर कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. UPPSC Recruitment 2021: 972 पदों पर निकली है बंपर ​भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, जानें लास्ट डेट

दरअसल, MP Board ने वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा और शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया हैं। कार्यक्रम अनुसार प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी।

यह भी पढ़े.. Madhya Pradesh: बैकफुट पर मंत्री के गृह जिले का आबकारी महकमा, आदेश निरस्त

MP Board ने संबद्ध सभी विद्यालयों के प्राचार्य को शाला के नोटिस बोर्ड पर परीक्षा कार्यक्रम चस्पां करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कक्षा अध्यापक के द्वारा भी संबंधित कक्षा के परीक्षार्थियों को परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र दिनांक, दिवस और समय की जानकारी दी जाएगी। नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि और समय में होगी।वही शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से और द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी से तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी।परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 9:45 बजे के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न-पत्र दिए जायेंगे।

कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परीक्षा परिणामों की कार्ययोजना को लेकर जिलें के सभी BRC, APC तथा BO की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों के अनुरूप कमजोर बच्चों का पूर्व चिन्हांकन कर सभी पर विशेष ध्यान दिया है, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी सहित अन्य कठिन विषयों की अवकाश दिवसों में भी एक्स्ट्रा क्लास (Extra Class) ली जाये।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर 2 कर्मचारी निलंबित, 6 को नोटिस, 1 की सेवा समाप्त, वेतन वृद्धि रोकी

सिवनी कलेक्टर ने कहा कि विगत वर्षों के परीक्षा परिणामों की भी स्कूलवार समीक्षा कर कम प्रगति वाले स्कूलों (School) पर विशेष ध्यान दिया जाए, ऐसे स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक लेकर बेहतर परीक्षा परिणाम बात करने प्राप्त करने की कार्य योजना पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी बोर्ड परीक्षा (MP Board Exam 2022) तक विशेष परिस्थितियों के अतिरिक्त अन्य किसी कारण से प्राचार्य एवं शिक्षकों के अवकाश प्रतिबंधित करने के आदेश दिये।

प्राचार्यों को भी मिल चुके है निर्देश

इससे पहले  राजगढ़ कलेक्टर (Rajgarh Collector) हर्ष दीक्षित ने जिले के समस्त हायर सेकेण्ड्ररी एवं हाईस्कूल के प्राचार्यो को निर्देशित किया था कि लगातार 3 वर्षो से MP Board की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले प्राचार्य अपना प्रदर्शन सुधारें। शाला नही आने वाले विद्यालय के छात्रों एवं अभिभावकों से सम्पर्क करें। उन्होंने छात्रों के सुनहरें भविष्य के लिए कैरियर मार्गदर्शन भी दिए जाने के साथ ही छात्रों के लिए स्मार्ट कक्षाओं का उपयोग करने तथा ऑनलाईन शैक्षणिक कक्षाओं में विषय-विशेष शिक्षकों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए। विद्यालय में कक्षाओं का सिलेबस शीघ्र पूरा कर छात्राओं को रिवीजन कराने, छात्रों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग करने तथा विद्यालय में बिना तारीख का अवकाश आवेदन रख कर नही जाने बल्कि उसे एक दिवस पूर्ण Online प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।

9वीं से 12वीं का टाइम टेबल जारी

वही स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं की छमाही परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। इसके तहत 29 नवंबर से परीक्षाओं की शुरुआत होगी जो कि 8 दिसंबर तक चलेगी। 9 वीं और 11 वीं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय किया गया है।29 नवम्बर से लेकर 8 दिसम्बर तक कक्षा 9 वीं की परीक्षाएं होंगी। पहले दिन गणित, 1 दिसम्बर को सामाजिक विज्ञान, 2 को नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क फार वोकेशनल एजुकेशन, 4 को हिन्दी, 5 को संस्कृत, उर्दू , 6 को अंग्रेजी व 8 को विज्ञान की परीक्षा होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews