MP Cabinet: PM Modi संग शिवराज की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने की तैयारी

MP Cabinet: PM Modi संग शिवराज की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने की तैयारी

भोपाल।

3 महीने के बाद करीब मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल तेज हो गई है। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे हैं। जहां सोमवार की शाम वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री और उनके विभाग के नाम से हो जाने के बाद ही शिवराज पीएम मोदी से चर्चा करके उनकी सहमति लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात शाम 5:00 बजे के करीब होगी।

वह इससे पहले सोमवार को दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करने पहुंचे थे। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमित शाह के गृह आवास पर चली बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। जहां मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्रियों एवं उनके विभागों के बंटवारे पर चर्चा हुई थी। करीबन 2 घंटे चली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के अलावा संगठन मंत्री सुभाष भगत एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

हालांकि इन बैठकों से पहले शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय महामंत्री भी असंतोष के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, जेपी नड्डा से अलग-अलग बैठक कर चुके थे। एसीबी सोमवार को अचानक से दिल्ली से बुलावा आने के बाद प्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां मंत्रिमंडल विस्तार के खाके को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। इधर दो दिवसीय अपने दिल्ली कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार मीडिया से दूर रहे। अब प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से चर्चा करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews