MP Election 2023: दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक, प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन, 100 से ज्यादा नाम के साथ आएगी पहली लिस्ट! सियासी हलचल तेज

MP Election 2023: दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक, प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन, 100 से ज्यादा नाम के साथ आएगी पहली लिस्ट! सियासी हलचल तेज

MP Election 2023/MP Congress : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 3 लिस्ट जारी कर दी है,  वही बसपा-सपा और आप ने भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, लेकिन अबतक कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक  प्रत्याशियों के नामों पर मंथन का दौर जारी है।इसी क्रम में आज शनिवार को फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मंथन होगा और फिर इसी हफ्ते पहली लिस्ट जारी की जा सकती है।कयास लगाए जा रहे है कि पहली सूची में 150 से अधिक सीटों के प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं।

पहली सूची में 100 से ज्यादा नामों पर सहमति के आसार

दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में विधायक, लगातार हारने वाले 66 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा उन सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी में जिन नामों पर सहमति बन चुकी है, उन पर विचार करके अंतिम रूप दिया जाएगा।माना जा रहा है कि इस मीटिंग में पहली सूची में तय नामों पर अंतिम मोहर लग सकती है।इधर, कांग्रेस की देरी ने उम्मीदवारों की धड़कने तेज कर दी है।

पहली लिस्ट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह

सुत्रों की मानें तो 65 मौजूदा विधायक और 15 पूर्व विधायकों को पार्टी की पहली सूची में जगह मिल सकती है। इसके साथ ही पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में वचन पत्र को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।इसमें पुरानी पेंशन, किसानों और महिलाओं के लिए योजना समेत कई मुद्दे शामिल हो सकते है। चुंकी प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है, ऐसे में कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए कोई भी कसर छोड़ने को तैयार नहीं है।

पहले भी हो चुकी है 3 बैठके

बता दे कि इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली, 2 सितंबर को भोपाल और 12-13 सितंबर को दिल्ली मे बैठक हुई थी ।सुत्रों की मानें तो बीजेपी की तरह कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार सकती है , वही हारी हुई सीटों पर भाजपा से आए नेताओं को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा महिला आरक्षण बिल के लागू होने के बाद कई सीटों पर महिलाओं को अवसर दिया जा सकता है।वही कई सीटों पर चौंकाने वाले भी नाम भी घोषित सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews