MP News : बीजेपी ने जनता से सुझाव एकत्रित करने के लिए सुझाव-पेटियों को रवाना किया, संकल्प पत्र को लेकर चलाया जाएगा अभियान

vd

BJP Sankalp Patra Abhiyan : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज भोपाल स्थिति प्रदेश कार्यालय में ‘विकसित भारत मोदी जी की गारंटी’ अभियान के तहत कार्यशाला को संबोधित किया।इस अवसर पर ‘विकसित भारत मोदी जी की गारंटी’ अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए संकल्प पत्र हेतु प्रदेश भर में जनता से सुझाव एकत्रित करने के लिए सुझाव पेटियों को रवाना किया गया।

बीजेपी ने जनता से माँगे सुझाव

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों से मेरी अपील है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में ‘‘विकसित भारत मोदी जी की गारंटी’’ अभियान में सहभागी होकर विकसित भारत के नव-निर्माण के लक्ष्य के साथ अपने अमूल्य सुझाव इस नंबर – 9090902024 पर मिस्ड कॉल कर अवश्य दें। जनता के अमूल्य सुझाव के संकल्प मोदी सरकार में ही पूरे होंगे। इससे विकसित मध्य प्रदेश तो बनेगा ही और 2047 तक भारत को हम जो विकसित देश बनाने का सपना देख रहे हैं, इस दिशा में हम सबसे सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं।’

संकल्प पत्र को लेकर चलाया जाएगा अभियान

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के लिए हमने एक टीम बनाई है। हमने एक मिस कॉल नंबर जारी किया है और विभिन्न स्थानों पर सुझाव पेटियाँ भी लगाई है। वहीं नमो ऐप के माध्यम से भी सुझाव लिए जाएँगे। इसी के साथ नुक्कड़ नाटक तथा अन्य कार्यक्रमों के ज़रिए समाज के अलग अलग वर्गों और लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। सब अपने भारत को लेकर क्या सोचते हैं और क्या उम्मीद करते हैं, ये बात बीजेपी जानना चाहती है ताकि सबकी मंशा के अनुसार कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकें। इसीलिए संकल्प पत्र को लेकर बीजेपी द्वारा एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews