MP News : सवालों का शुक्रवार, शिवराज-कमलनाथ ने एक दूसरे से पूछे ये प्रश्न

MP News : सवालों का शुक्रवार, शिवराज-कमलनाथ ने एक दूसरे से पूछे ये प्रश्न

Shivraj-Kamal Nath question each other : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कमलनाथ से रोज एक सवाल पूछने का सिलसिला जारी है। उन्होने कहा कि एक और महाझूठ पत्र बनाने का उनका अभियान चल रहा है इसीलिए मैं उनके पहले के झूठ-पत्र को बेनकाब कर रहा हूं। वहीं कमलनाथ ने एक बार फिर उन्हें घोषणा की मशीन कहा है। सवालों का सिलसिला दोनों तरफ से जारी है और जनता को अब तक किसी भी पक्ष से एक भी जवाब नहीं मिला है।

सीएम ने सवाल करते हुए कहा है कि ‘कमलनाथ जी आपने झूठ महापत्र में वादा किया था कि देवी अहिल्याबाई होल्कर नि:शुल्क शिक्षा योजना शुरू करेंगे। इसमें बेटियों को नि:शुल्क शिक्षा और रियायती दरों पर दो पहिया वाहन के लिए ऋण दिया जायेगा तथा आरटीओ से नि:शुल्क वाहन का रजिस्ट्रेशन होगा। ये वचन भी आपने क्यों पूरा नहीं किया।’

वहीं कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘शिवराज जी आप झूठ मशीन हैं, यह तो मध्य प्रदेश की जनता जानती है लेकिन आप वैचारिक रूप से इतने दरिद्र और मर्यादा विहीन हैं, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आज आपने रामचरितमानस की वह चौपाई मुझसे पूछी है जो दिनांक 10 फरवरी 2023 के प्रश्न में मैंने आपसे पूछी थी। सवाल पूछने तक में नकल करने वाले शिवराज जी आप हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं। मेरा सवाल आपसे यह है कि आपने कुछ समय पहले बाल आशीर्वाद योजना शुरू की थी। जिसमें अनाथ बच्चों की मदद करने का झूठ आपने बोला था। सारे बच्चे चीख चीख कर कह रहे हैं कि मामा ने हमें धोखा दे दिया। इन अनाथ बच्चों की आंहें सुनकर भी क्या आपका पत्थर दिल पिघलता नहीं हैं। आप सत्य के मार्ग पर सच्चे हृदय से चलने की कोशिश तो करिए, गलत रास्ते पर भी चलेंगे तो ईश्वर आपको सही रास्ते पर ले आएगा। “उल्टा नाम जपत जग जाना बाल्मीकि भए ब्रह्म समाना।”

[dgv_vimeo_video id=”806647027″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews