MP News : सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा ‘पेगासस फोन में नहीं उनके दिमाग में है’

CM shivraj

CM Shivraj targeted Rahul Gandhi : लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पेगासस को लेकर दिए राहुल गांधी के बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। उन्होने कहा कि पेगासस फोन में नहीं उनके दिमाग में है और वो विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की अपने देश में नहीं चल रही तो वो बाहर जाकर अनर्गल बातें कर रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी के बयान को लेकर काफी विवाद हो रहा है। उन्होने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने लेक्चर में कहा था कि भारत में बड़े पैमाने पर  विपक्षी नेताओं की जासूसी की गई है और इसके लिए पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। उन्होने दावा किया कि उनके और कई विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयर था और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने खुद उन्हें कहा था कि बातचीत के दौरान वे सावधान रहें क्योंकि उनकी बातें रिकॉर्ड हो रही है।

इस मामले पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि ‘पेगासस फोन में नहीं है राहुल गांधी के दिमाग में है। कांग्रेस के डीएनए में घुस गया है पेगासस। मुझे तरस आता है इनकी बुद्धि पर..ये विदेश की धरती पर जाकर हमारे देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। विदेशी दूतावास में जाकर भारत विरोधी बातें करते हैं। कांग्रेस का नया एजेंडा है विदेश में भारत को बदनाम करो। देश में नहीं चल रही है..कांग्रेस साफ होती जा रही है। देश  की कीर्ति और प्रतिष्ठा चारों तरफ बढ़ रही है दुनिया में, पूरी दुनिया के राष्ट्र प्रमुख कहते हैं कि मोदी जैसा कोई नहीं। नरेंद्र मोदी जी भारत में भगवान का वरदान हैं।’

[dgv_vimeo_video id=”804556803″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews