
Congress accused of doing dirty politics : ‘कांंग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स करती है’ इस बात की शिकायत पूर्व कांग्रेस नेता ने गृहमंत्री से की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष उनसे मिले और कहा है कि डर्टी पॉलिटिक्स की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होने कहा कि पूर्व कांग्रेस नेता इस बात से काफी दुखी हैं और उनकी चरित्र हत्या का प्रयास किया जा रहा है और इसे लेकर उन्होने एक्शन लेने की मांग की है।
डिंडौरी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने एक बार फिर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने कहा कि कांग्रेस में डर्टी पॉलिटिक्स होती है। गृहमंत्री ने कहा कि जिस तरह से उनकी चरित्र हत्या की कोशिश की गई है इससे वो काफी दुखी है और ऐसे गंदी राजनीति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इससे पहले भी उन्होने अपने और अपने परिवार को जान का खतरा बताते हुए मदद मांगी थी। इसके बाद उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी।
बता दें कि कुछ समय पहले कांग्रेस ने वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को डिंडौरी जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद वो अपने पिता ब्रज बिहारी शुक्ला और पत्नी मनीषा शुक्ला और बच्चों के साथ भोपाल आए थे और सुरक्षा की मांग की थी। उन्होने ये भी कहा था कि कांग्रेस उनकी चरित्र हत्या का प्रयास कर रही है और इस आरोप के साथ कांग्रेस मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी। अब एक बार फिर वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने नरोत्तम मिश्रा से कांग्रेस द्वारा डर्टी पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस के डिंडोरी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला जी ने आज मुलाकात के दौरान डर्टी पॉलिटिक्स की राजनीति करने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। pic.twitter.com/731NZDH87r
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 8, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

