MP News : विधानसभा बजट सत्र में 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र लाएंगे जीतू पटवारी

MP News : विधानसभा बजट सत्र में 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र लाएंगे जीतू पटवारी

Jeetu Patwari will bring the charge sheet : पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा है कि बजट सत्र में 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र लाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि आगामी सत्र कहने को एक महीने का होगा और सरकार द्वारा इस बात पर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस सत्र में सिर्फ 13 दिन बैठकें होंगी। 13 दिन में भी दस दिन बजट पर चर्चा होगी। जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी की पूरी कोशिश है कि सत्र न चलाया जाए। उन्होने कहा कि मेरा विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध है कि यदि सत्र नहीं चलता है तो अध्यक्ष की गरिमा भी गिरती है। इस तरह के सत्र के प्रस्ताव की मैं निंदा करता हूं।

‘मंत्रियों की अय्याशी के लिए बन रहा बजट’

इस विधानसभा सत्र में कांग्रेस 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र लेकर आएगी। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार को आर्थिक हालात को लेकर जवाब दे। उन्होने कहा ‘मैंने मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दिया था। उसका जवाब सीएम ने सदन में नहीं दिया। अब जो सत्र आएगा उसमें वो आरोप पत्र सदन में रखूंगा। 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करूंगा। जो आरोप कांग्रेस पार्टी ने आरोप पत्र में लगाए हैं उनके जवाब दें।’ मध्य प्रदेश सरकार के आगामी बजट को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि ‘जो बजट बनेगा उसमें से 30 प्रतिशत राशि भृष्टाचार में देनी है। करप्शन, गबन करना है। बची हुई 20 प्रतिशत राशि में से जो कर्ज ले रखा है उसकी देनदारियां देनी हैं। बाकी बची 50 प्रतिशत राशि से तनख्वाह देनी है, विधायकों, सांसदों के घर ठीक कराने हैं। मंत्रियों की अय्याशियों पर पैसे खर्च करने हैं। थोड़ा बहुत 10 प्रतिशत जो बचता है उसमें से सीएम अपने मीडिया इवेंट और छवि सुधारने में खर्च करते हैं। ये मध्यप्रदेश का बजट है। जिसके सामने आने से पहले मैंने सामने रखा है।’

सीएम पर आरोप

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा कमलनाथ से किए जा रहे सवालों पर जीतू पटवारी ने कहा कुछ दिनों से सीएम शिवराज हमारे नेता कमलनाथ से सवाल कर रहे हैं। 20 साल का सीएम 15 महीने के सीएम से सवाल करता है। यह लोकतंत्र का हनन है। लोकतंत्र में सरकार से विपक्ष, मीडिया सवाल करते हैं लेकिन यहां उल्टी गंगा बह रही है। उन्होने प्रदेश में बेरोजगारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेरोजगारों की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन है? साथ ही पूछा कि अडानी समूह जिसने महा अपराध किया है उसमें शिवराज सरकार की भूमिका क्या है और उन्हें कितनी जमीन दी गई है ? उन्होने कहा कि जनता के सामने सारी असलियत आ चुकी है और आगामी चुनाव में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews