MP News : कांग्रेस के पोस्टर से कमलनाथ-दिग्विजय नदारद, बीजेपी ने किया कटाक्ष

Congress Poster

BJP’s sarcasm on Congress’ poster : अभी कांग्रेस में ‘कमलनाथ प्रकरण’ की हलचल थमी ही थी कि अब इसके पोस्टर को लेकर चर्चाएं होने लगी है। हाल ही में राजधानी में लगाए गए एक पोस्टर में न तो कमलनाथ नजर आ रहे हैं, न ही दिग्विजय सिंह। इसके बाद अब बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर रही है।

बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर अपने वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का आरोप 

दरअसल 19 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर एक बैनर पोस्टर बनाया गया है। इसमें दिग्विजय सिंह और कमलनाथ नदारद हैं। मुख्य रूप से राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिखाया गया है। इसे लेकर अब बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तंज किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होने लिखा कि ‘जीतू पटवारी ने सँभाली कांग्रेस की कमान। इंदिरा गांधी के ‘तीसरे’ बेटे का अपमान। दिग्विजय-कमलनाथ का अब नहीं रहा कोई स्थान। कांग्रेस अपने ही दिग्गज नेताओं के साथ कर रही है घोटाला..मध्यप्रदेश कांग्रेस के दोनों पूर्व सीएम ‘दिग्विजय-कमलनाथ’ को पोस्टर से हटा डाला!’

आशीष अग्रवाल ने लगाया आरोप

बता दें कि पिछले दिनों जब कमलनाथ की बीजेपी में जाने की अटकलें ज़ोरों पर थी तो दिग्विजय सिंह लगातार कह रहे थे कि इंदिरा जी के तीसरे बेटे कहलाने वाले कमलनाथ कभी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। हालांकि..उनका ये दावा सही भी साबित हुआ और सोमवार को कमलनाथ ने साफ कर दिया कि वो कहीं नहीं जा रहे। लेकिन अब बीजेपी ‘तीसरे बेटे’ के अपमान का मुद्दा उठा रही है और कह रही है कि कांग्रेस ने अपने ही वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर दिया है। आशीष अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस में अब सिर्फ जीतू पटवारी की चल रही है और वरिष्ठों की साफ साफ अनदेखी की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews