
Narottam Mishra’s warning for terrorists : जबलपुर में NIA और ATS ने देर रात 13 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इसे लेकर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आतंकी सोच के कीड़ों के लिए पुलिस पेस्टिसाइट का काम करेगी। किसी को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। बता दें कि जबलपुर में ISIS के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। मामले में अब तक 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और तीन लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सैयद मसूद, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद ISIS के लिए काम करते थे। जांच में अब तक कई बातें सामने आई हैं। उन्होने कहा कि सारी इन्वेस्टिगेशन NIA कर रही है इसलिए अभी अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है। लेकिन मध्यप्रदेश में लगातार कार्रवाई जारी है और आतंकी मंसूबों वाले लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई भी सोच या आतंक के किसी भी कृत्य को कुचला जाएगा और मध्यप्रदेश में कोई भी सिर नहीं उठा पाएगा।
वहीं महाकाल लोक में कांग्रेस की कमेटी के गठन पर उन्होने कहा कि पूरे कोरोना काल में कमलनाथ कहीं नहीं गए और महाकाल लोक में मूर्ति गिरी तो कमेटी गठित करते हैं। वहां एक बवंडर आया था जिस कारण ये हादसा हुआ और जो भी नुकसान हुआ वो गारंटी पीरियड में है। पांच साल तक कुछ भी होने पर तो निजी कंपनी उसे ठीक करके देगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस मौकापरस्ती की राजनीति कर रही है और जनता को उनकी असलियत अच्छे से पता है।
[dgv_vimeo_video id=”831121033″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

