MP News : पीएम मोदी के मध्यप्रदेश दौरे पर कमलनाथ का चैलेंज ‘मैदान में आएं, हम भी मैदान में हैं’

MP News : पीएम मोदी के मध्यप्रदेश दौरे पर कमलनाथ का चैलेंज ‘मैदान में आएं, हम भी मैदान में हैं’

Kamal Nath’s attack on BJP : कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे पर उनका स्वागत किया है। उन्होने कहा कि ‘वो आएं उनका स्वागत है। वे मैदान में आएं..हम भी मैदान में हैं।’ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि आज जनता- मतदाता बहुत समझदार है, वो सब जानते हैं और किसी नाटक नौटंकी से उनपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

वहीं प्रियंका गांधी को राजनाथ सिंह के चुनावी हिंदू बताने पर कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा है कि हम कुछ भी करते हैं तो उनके पेट में दर्द होता है। अगर हम पूजा करते हैं, अगर मैं मंदिर में जाता हूँ तो उनके पेट में दर्द होता है। उन्होने सवाल किया कि क्या इन्होंने मंदिर और धर्म का ठेका लिया हुआ है। दमोह गंगा जमना स्कूल को लेकर उन्होने कहा कि बिना सही जाँच के बुल्डोजर चला देना बिलकुल गलत। ये किस लक्ष्य से चलाया जा रहा है, इसका क्या सोर्स है ये समझने वाली बात है। ये किसी लक्ष्य से हो रहा है ये समझना ज़रूरी है और पूरा मामला उलझा हुआ है।

शिवराज सरकार ने बच्चों को स्कूटी देने की घोषणा की है। इसपर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि सरकार की दूसरी घोषणा होगी स्कूटी के अलावा हेलीकॉप्टर भी देंगे। उन्होने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान सिर्फ नाटक करते हैं..मैं उनको गाने और घोषणाओं में भले ही नहीं हरा सकता, लेकिन सच्चाई में ज़रूर उनको हरा सकता हूँ। जबलपुर में हनुमान की गदा प्रदर्शन पर पीसीसी चीफ ने कहा कि वो गदा स्थानील लोगों ने लगाई थी, लेकिन गर हमने गदा लगायी तो क्यों किसी को परेशानी होती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रदेश के कई ज़िलों में दौरा कर रहा हूँ और जो आम जनता में भावना है ये स्पष्ट है। उन्होने कहा कि ‘मुझे लोगों की भावनाओं की पहचान है मैंने 40 साल चुनाव लड़ा है। आज आम जनता जानती है और समझ रही है कि शिवराज जी की घोषणाएं नाटक हैं। अगर हमने हज़ार कहा तो वो 15 हज़ार कहेंगे। आज जनता बीजेपी के सारे छल समझ रही है।’ उन्होने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि जनता अब बीजेपी के झूठ और प्रपंच से तंग आ चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”836147146″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews