MP News : शिवराज-कमलनाथ ने एक दूसरे से पूछे सवाल, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

MP News : शिवराज-कमलनाथ ने एक दूसरे से पूछे सवाल, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

Shivraj Kamal Nath questions each other : सीएम शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ का एक दूसरे से सवाल पूछने का सिलसिला जारी है। जहां मुख्यमंत्री आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है और झूठे वायदे कर रही है, वहीं कमलनाथ भी उनपर जनता के साथ छल करने और घोषणावीर होने का आरोप लगा रहे हैं।

शिवराज ने लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

सीएम शिवराज ने सवाल करते हुए कहा है कि ‘कमलनाथ जी से सवालों का सिलसिला मेरा जारी है। मुझे पता है वह इधर-उधर की बात करके सवालों से बचेंगे, लेकिन उनके चोट को आज पूरा मध्यप्रदेश देख रहा है। अब कांग्रेस में तो गजब की सिरफुटव्वल है। वो भावी मुख्यमंत्री भी बनते हैं। अवश्यं भावी मुख्यमंत्री भी बनते हैं, लेकिन उनके साथ ही कहते हैं अभी कुछ तय नहीं है। एक अजूबा देखिए एक वीडियो में कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी के सामने ही शपथ दिलाई जा रही है कि बाप मुख्यमंत्री बनेगा और बेटा सांसद बनेगा। यह मां, बेटे की पार्टी और पिता, पुत्र की पार्टी ना तो प्रदेश का भला कर सकती है ना देश का भला कर सकती है। कमलनाथ जी आपने जो अपने वचन पत्र में जो झूठ पत्र है आपने वचन दिया था। संभाग स्तर पर कन्याओं के लिए आवासी खेल स्कूल खोले जाएंगे। क्या आपने एक भी संभागीय स्तर पर फिर स्कूल खोला… क्यों झूठ बोलते हो क्यों भ्रम फैलाते हो।ट

कमलनाथ ने पूछा सवाल

वहीं कमलनाथ ने पूछा है कि ‘शिवराज जी कल खजुराहो में एक बहन ने आप से सवाल पूछा था कि रोजगार दीजिए और पेंशन दीजिए, लेकिन आप मुंह मोड़ कर चले आए। और अब भोपाल आकर महिला हित के बारे में मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। क्या यह नैतिक पतन की पराकाष्ठा नहीं है? पहले आप उस बहन के सवाल का जवाब दीजिए और उसके बाद जनता के सवाल का जवाब दीजिए कि आपने अपने वचन पत्र में घोषणा की थी कि ‘लड़कियों को सैनिटरी उत्पाद तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एक नई मुक्ता योजना के अंतर्गत सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रा शौचालयों में स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे और शौचालयों का उन्नयन किया जाएगा।’ यह सब क्यों नहीं किया शिवराज जी?’

[dgv_vimeo_video id=”801886732″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews