MP News : लापरवाही पर एक्शन, पंचायत सचिव समेत 4 निलंबित, 1 की सेवा समाप्त

mp suspened

MP Suspend News 2023 : मध्य प्रदेश में सरकारी कामों और योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई का दौर जारी है।इसी कड़ी में खंडवा के शासकीय कन्या महाविद्यालय में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राकेश परमार को विभागीय शिकायतों और अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरेंद्र सिंह भलावी ने कन्या महाविद्यालय के डॉ.राकेश परमार के निलंबन आदेश जारी किए। इससे पहले उन्हें इंदौर के एडी कार्यालय में अटैच किया था। असिस्टेंट प्रोफेसर डा, परमार को निलंबित कर उन्हें शासकीय पीजी महाविद्यालय आलीराजपुर अटैच किया गया है।

सचिव पर गिरी गाज

रतलाम के ग्राम पंचायत नौगांवाकला में अधूरे निर्माण, ऑनलाइन प्रविष्टियां के काम में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े ने सचिव नरेंद्र पंड्या को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि सचिव पंड्या अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं कर रहे थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी । इसके बाद इसकी जांच जनपद पंचायत सीईओ से करवाई फिर कार्रवाई की गई। नौगांवाकला के सरपंच जितेंद्र मेलका ने नामली-बोदिना रोड निर्माण के दौरान नौगांवा से खोकरा के बीच के 15 फीट के नाले में मुरम डालकर 5 फीट का करने के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन दिया है।

1 कर्मचारी निलंबित, 1 की सेवा समाप्त

राजगढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुषमा धाकड़ ब्यावरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना और विवाह सहायता योजना के काम के बदले रिश्वत की मांग करने पर एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। वहीं एक की सेवा समाप्त कर दी है। इन कर्मचारियों की शिकायत जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों के माध्यम से लगातार प्राप्त हो रही थी, जिसकी जांच कर ये कार्यवाही की है। पालिका में पदस्थ सहायक निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी पिता स्वं.धीरज सोलंकी को निलंबित कर दिया है। वहीं संविदाकर्मी रामेश्वर उर्फ विशाल शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा की सेवा समाप्त कर दी है।

डिप्टी रेंजर निलंबित

शहडोल जिले के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत बुढ़ार रेंज के हरदी वन चौकी में पदस्थ डिप्टी रेंजर को मुख्य वन संरक्षक ने निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी के साथ अमर्यादित तरीके से व्यवहार करने के चलते उप वनमंड़लाधिकारी जैतपुर के पत्र में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर डिप्टी रेंजर पर यह कार्रवाई की गई है। सीसीएफ एल एल उईके ने डिप्टी रेंजर नरेंद्र मिश्रा को निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय के नरसरहा काष्ठागार में अटैच किया है। पूर्व में बुढ़ार में पदस्थ रहीं रेंजर वैशाली नामदेव ने भी इनके भ्रष्टाचार एवं अमर्यादित व्यवहार एवं अपमानित करने के संबंध में DFO से शिकायत की थी,फिर इनका तबादला गोहपारू रेंज में किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews