एमपी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, तहसीलदार समेत 3 निलंबित, सचिव समेत 4 को नोटिस

mp news today

MP Suspend And Notice : मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यों और योजनाओं में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों-कर्मचारियों एक बार फिर एक्शन लिया गया है। सिवनी जिले के केवलारी में 11 करोड़ 16 लाख का भ्रष्टाचार के मामले में संभागीय कमिश्नर बीएल चंद्रशेखर ने केवलारी में पदस्थ तत्कालीन और वर्तमान में लखनादौन तहसील में पदस्थ तहसीलदार गौरीशंकर शर्मा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर सिवनी के रिपोर्ट पर की गई है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर सिवनी नीयत किया है।

रीवा-टीकमगढ़ में भी 2 पर गिरि गाज

टीकमगढ़ जिले में सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर मप्र लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव दिलीप कुमार ने टीकमगढ़ ईई आरके विश्वकर्मा काे निलंबित कर दिया है। सड़क के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने की थी। इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई।

रीवा जिले के एसपी नवनीत भसीन ने हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही चौकी के प्रभारी एएसआइ बृहस्पति पटेल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एंट्री के नाम पर रिश्वत मांगने और इसका वीडियो वायरल होने के मामले में की गई है। रिश्वतकांड की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंप दी गई है। जो सीधे एसपी को रिपोर्ट करेंगे।

टीआई को नोटिस जारी

ग्वालियर में विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर पियूषकांत शर्मा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील ना कराने पर हाई कोर्ट ने टीआई को नोटिस जारी किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा है। वही पूछा है कि क्यों ना उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा-29 के तहत कार्रवाई की जाए।पियूषकांत के खिलाफ उनकी पत्नी ने ही पुलिस में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नोटिस

जबलपुर हाई कोर्ट ने माध्यमिक शिक्षक भर्ती में आवेदक को अंग्रेजी विषय के लिए अस्थायी तौर पर काउंसलिंग में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। वही भर्ती नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायमूिर्त संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, आयुक्त लोक शिक्षण व रीवा के जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।याचिकाकर्ता रीवा निवासी अतिथि शिक्षक देवी प्रसाद मिश्रा की ओर से अधिवक्ता नित्यानंद मिश्रा ने पक्ष रखा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews