MP News : वीडी शर्मा ने चित्रकूट धाम को लेकर लिए गए फ़ैसलों पर पीएम मोदी का आभार जताया, छिंदवाड़ा में ऐतिहासिक जीत का दावा

Vd

VD Sharma thanked PM Modi : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि आज बीजेपी सरकार ने एमपी में राम वन गमन पथ और चित्रकूट धाम के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज कई सौगातें एमपी के चित्रकूट धाम को दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विश्वस्तर के धार्मिक स्थान बनाने का काम करेगी। वहीं उन्होंने एक बार फिर मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा सहित सभी 29 राज्यसभा सीटें जीतने का दावा किया।

चित्रकूट को लेकर लिए गए निर्णय पर प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने घोषणा की है फोरलेन सड़क बनेगी। पहले से ही चित्रकूट विश्व स्तर पर जाना जाती है और अब वर्तमान परिदृश्य के रूप में विकसित करेगी एमपी सरकार। वहीं उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र करने के लिए 12 से 15 मार्च तक प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सुझाव पेटी लेकर पहुँचेंगे। इन्ही सुझावों से बीजेपी का संकल्प पत्र बनेगा और इसमें एमपी का भी हिस्सा होगा। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में बचीी हुई 5 सीटों पर भी जल्द ही उन्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी।

छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटें जीतने का दावा

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ये सिर्फ बीजेपी का ही कॉन्फिडेंस है की इतने पहले कैंडिडेट घोषित कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए बीजेपी ने महिला समेत हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया है और आगे भी मिलेगा। वहीं कहा कि छिंदवाड़ा में बीजेपी ऐतिहासिक वोटों से जीतेगी। कमलनाथ के 12 सीट जीतने की बात पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हें ये स्वीकार कर लेना चाहिए एमपी की जनता ने न केवल उन्हें नकारा है, बल्कि रवाना कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्या जिताऊ प्रत्याशी उतारेगी, उनके पास तो सही प्रत्याशी ही नहीं है। एक बार फिर वीडी शर्मा ने दावा किया कि वो सभी उन्तीस सीटों पर जीत हासिल करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर देश में बीजेपी की सरकार बनेगी।

[dgv_vimeo_video id=”920406703″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews