यात्री कृपया ध्यान दें! आज से MP से चलेगी मेमू समेत ये स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, 9 मई से चलेगी मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल

Indian railways

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।आज 7 मई से ग्वालियर-इटावा के बीच एक मेमू ट्रेन चलने जा रही है। आज रविवार सुबह 11:30 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इटावा के लिए रवाना किया गया है। इसके बाद सोमवार 8 मई से यह ट्रेन नियमित चलाई जाएगी। वही गाड़ी संख्या 20916/20915 इंदौर-लिंगमपल्ली-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में इंदौर से 6 मई तो लिंगमपल्ली से आज 7 मई से 28 मई तक एक थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप में लगाया जाएगा।ट्रेन में 8 डिब्बे लगे हैं और यह इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी।

ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

यह ग्वालियर से ट्रेन शाम 5:30 बजे रवाना होगी और इटावा रात 9:30 बजे पहुंचेगी।इटावा से सुबह 7:10 बजे चलकर 11:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से इटावा के बीच का सफर यह ट्रेन साढ़े तीन घंटे में पूरा करेगी। वही इटावा से ग्वालियर के बीच का सफर चार घंटे में पूरा करेगी। आधा घंटे का समय अधिक लगेगा।15 स्टेशनों पर इस ट्रेन को ठहराव दिया गया है। इसमें ग्वालियर , बिरलानगर, भदरौली, शनिचरा, रिठौराकला, मालनपुर, मुरैना रावतपुरा, गोहद, सोंध रोड, सोनी, फूफ और इटावा शामिल है। बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का हाल्ट दिया गया है और छोटे स्टेशन पर एक मिनट ही रुकेगी।यह ट्रेन अनारक्षित है। इस कारण सामान्य टिकट पर सफर कर सकते हैं

आज से चलेगी छपरा कचहरी-केएसआर बेंगलुरु सिटी

आज 7 मई से गाड़ी संख्या 05301 छपरा कचहरी-केएसआर बेंगलुरु सिटी स्पेशल ट्रेन छपरा कचहरी स्टेशन से 17.10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 09.40 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुँचकर, 09.50 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान कर, 13.50 बजे भोपाल पहुँचकर, 14.00 बजे भोपाल से प्रस्थान कर,15.40 बजे इटारसी पहुँचकर, 15.45 इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 20.15 बजे KSR बेंगलूरु सिटी स्टेशन पहुँचेगी। यह गाड़ी एमपी के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल और इटारसी से होकर जाएगी।

9 मई से चलेगी मुंबई सेंट्रल स्पेशल

पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल से एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन मई से मुंबई सेंट्रल-बरौनी जंक्शन के बीच ट्रेन का चलेगी। यह ट्रेन 9 मई से 4 जुलाई तक चलेगी। मुंबई सेंट्रल-बरौनी जंक्शन विशेष मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार को 11 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 6 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। वही बरौनी जंक्शन-मुंबई सेंट्रल स्पेशल बरौनी जंक्शन से प्रत्येक शुक्रवार को 22.30 बजे रवाना होगी और रविवार को 18.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 मई से 7 जुलाई तक चलेगी।इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews