MP School: 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, ऐसे तैयार होगा रिजल्ट, ऑनलाइन मिलेगी अंकसूची

MP school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP School. मध्य प्रदेश के 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शासकीय विद्यालयों (MP Government School) में 5वीं और 8वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्‍यांकन 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। पहले दिन विद्यार्थियों ने विशिष्‍ठ भाषा का पेपर हल किया।संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र  धनराजू एस ने बताया कि इस वर्ष 5वीं और 8वीं के प्रश्‍न-पत्रों का निर्माण भी राज्‍य स्‍तर पर किया गया है। साथ ही उत्‍तर पुस्तिकाओं का मूल्‍यांकन भी दूसरे स्‍कूलों और अन्‍य जिलों में भी किया जायेगा।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज के अधिकारियों को कड़े निर्देश, महत्वपूर्ण घोषणा- जल्द होगी 5 हजार पुलिस की भर्ती

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र  धनराजू एस ने बताया कि, प्राप्‍तांकों को ऑनलाइन व्‍यवस्‍था में एकीकृत कर अंकसूची का छात्र वार निर्माण भी कम्‍प्‍यूटरीकृत रूप से किया जायेगा। अंकसूची विद्यार्थी को ऑनलाइन भी प्राप्‍त हो सकेगी। वार्षिक मूल्‍यांकन के प्रथम दिवस प्रदेश भर के लगभग 30 हजार केन्‍द्रों पर 93 हजार स्‍कूलों के 17 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।  प्रयास यही रहा है कि समूची व्‍यवस्‍थाएँ पारदर्शी हो और विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो। इसके लिए बच्‍चों को उनके घरों के पास ही परीक्षा केन्‍द्रों का आवंटन किया गया है। साथ ही सभी व्‍यवस्‍थाएँ ऑन लाइन कर देने से बच्‍चों को परीक्षा देने में भी सहजता है।

धनराजू ने बताया कि इन व्‍यवस्‍थाओं के सुखद परिणाम पहले दिन ही सामने आए हैं, जिसका उदाहरण कक्षा 5वीं का छात्र सुमित कुशवाह है। भोपाल की शासकीय प्राथमिक शाला बिशनखेडी अध्ययनरत सुमित आज सीहोर जिले के मुंगावली ग्राम की शासकीय शाला के परीक्षा केन्‍द्र पर शामिल हुआ। इस प्रक्रिया में सुमित का रोल नम्बर ऑनलाइन जारी हुआ और दोनो परीक्षा केन्‍द्रों के ऑनलाइन पंजीयन सुमित के सहयोगी बने। अब सुमित आने वाले पेपर भोपाल स्थित अपने स्‍कूल के परीक्षा केन्‍द्र पर भी दे सकेगा।

यह भी पढ़े.. सजGovernment Job 2022 : NHAI में 80 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने कई वर्षों बाद बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams 2022) के अनुरूप इस वार्षिक मूल्‍यांकन का आयोजन किया है। इसके लिए विद्यार्थियों के पंजीयन, परीक्षा केन्‍द्रों का चयन, परीक्षा हेतु रोल नंबर, प्रवेश-पत्र आदि समूची व्‍यवस्‍थाएँ ऑनलाइन संपादित की गई हैं। इससे विद्यार्थियों को सहजता के साथ भयमुक्‍त वातावरण में परीक्षा देने के अवसर प्राप्‍त हो रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews