MP Weather: एक साथ 5 सिस्टम एक्टिव, 19 जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

CG Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नवंबर में मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Change) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है। कही सुबह गुलाबी ठंड तो कही बूंदाबांदी का असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में आधा दर्जन जिलों में बारिश दर्ज की गई है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) की मानें तो 24 घंटों में 19  जिलों में बारिश हो सकती  है। वही अगले 2 से 3 दिनों में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग व बैतूल जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का एक और भत्ता बढ़ने पर सैलरी में आएगा उछाल, 18 महीने के बकाया DA arrears पर नई अपडेट

मौसम विभाग (MP Weather Update)  की मानें वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच वेदर सिस्टम एक्टिव हैं।आज शनिवार को उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना है।वही अरब सागर से दक्षिणी मध्य प्रदेश तक बना ट्रफ अब कमजोर पड़ने लगा है, ऐसे में बादल छंटने के साथ रविवार से हवा का रुख भी उत्तरी होने के आसार हैं।वही  24 नवंबर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। अधिक तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने से उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी भी होने के आसार हैं।

यह भी पढ़े.. इंदौर एक बार फिर बना नंबर 1, स्वच्छता में लगातार पांचवी बार मारी बाजी

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) का पूर्वानुमान है कि आज 20 नवंबर 2021 को ग्वालियर-चंबल के संभागों के जिलों, नीमच मंदसौर, बैतूल, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश की संभावना है। वही 16 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।वही इंदौर में 20 नवंबर तक बारिश का असर रहेगा ।शनिवार व रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। शनिवार को बादल छंटने के बाद ठंड का असर बढ़ेगा । 21 नवंबर के बाद इंदौर में ठंड के साथ कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

इन राज्यों में भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमानहै कि 20 नवंबर 2021 को तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। वही केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा और राजस्थान में बारिश के आसार है। उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा के अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।अगले 2 घंटों के दौरान रेवाड़ी (हरियाणा) बदायूं, कासगंज, सिकंदर राव, हाथरस, जलेसर, एटा, सादाबाद, आगरा (UP) नदबई, भरतपुर, महावा, बयाना (राजस्थान) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश और बूंदा बांदी होने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews