MP Weather : आज एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल, चलेगी तेज हवा, 18 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : आज मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश में फिर बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा। आज मंगलवार को भी भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 18 जिलों में बारिश होने की संभावना है। वही 50Km या इससे ज्यादा रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मई के आखिरी दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। वही इंदौर में 24 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा और बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार तक बादल छाने के साथ बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  आज मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में 24 से 26 मई तक बादल छा सकते है और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। 23 और 24 मई को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल में 23 और 24 को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 25 मई को तेज बारिश होने के आसार हैं। वही 50Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा रफ्तार से हवा चल सकती है। 26 मई को भी तेज बारिश होने का अनुमान है।

26 मई को भी सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के उत्तरी भाग में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहा है। वही पंजाब और उससे सटे मध्य पाकिस्तान तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। इधर, अरब सागर में भी चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है, इन सभी सिस्टमों के कारण 23 से 26 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। आंधी और बारिश होती रहेगी। वही 26 मई से एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में आएगा, जिसके प्रभाव से नौतपा (25 मई से दो जून तक का समय) में भी बूंदाबांदी के बारिश होती रहेगी और मौसम के मिजाज बदले बदले रहेंगे।

26 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

  1. 23 मई को भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, सतना, अनूपपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और सागर में बारिश हो सकती है। ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, नरसिंहपुर और जबलपुर में भी मौसम बदला रह सकता है।
  2. 24 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
    25 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश के साथ तेज हवा चलेगी।
  3. 26 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश के साथ तेज हवा चलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews