MP Weather : शनिवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम, 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, कोहरे-धुंध का प्रभाव, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, वही कई क्षेत्रों में धुंध और कोहरे का असर रहा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो जनवरी अंत तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। आज शुक्रवार को 33 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वही ग्वालियर चंबल संभाग में धुंध का असर रहेगा और रात व दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।इधर, शनिवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे फिर मौसम बिगड़ेगा।

28 को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्षेत्र में निम्न-मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब के ऊपर और पंजाब, पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश से होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते 28 जनवरी को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार है, जिसके असर से फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को प्रदेश के 33 जिलों भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, मुरैना, श्योपुर, भिंड, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर और टीकमगढ़ में कहीं-कहीं तेज बारिश होगी। इनके अलावा इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, धाम, शाजापुर, नरसिंहपुर और जबलपुर में बारिश होने के आसार है। 28 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके असर से 29 से 30 जनवरी के बीच फिर से मौसम बिगड़ेगा और गरज चमक के साथ वर्षा के आसार हैं।

उज्जैन-शाजापुर में आज अवकाश घोषित

शीतलहर और बारिश को देखते हुए उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की आज छुट्‌टी घोषित की गई है। वही शाजापुर में भी आज 5वीं तक की छुट्टी घोषित की गई है। इस संबंध में शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews