MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, 8 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश-आंधी, ओले की आशंका, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय हो गए है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे है। आज शुक्रवार को  भी भोपाल, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। वही चंबल संभाग एवं शिवपुरी जिले में ओले गिरने की भी आशंका है।  इस दौरान 50Km प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  वर्तमान में उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है लेकिन मध्यप्रदेश में असर ज्यादा नहीं है।हालांकि 29 मई को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जो जून के पहले सप्ताह तक एक्टिव रह सकता है जिसके प्रभाव से आंधी-बारिश से होगी।इसके प्रभाव से इंदौर में 29 व 30 मई को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वही उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रहे ट्रफ के कारण भोपाल, जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल और हल्की बारिश के संकेत हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब पंजाब पर आ गया है। उत्तर प्रदेश से लेकर बांग्लादेश तक द्रोणिका लाइन बनी हुई है, जो बिहार, झारखंड से होकर जा रही है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक एक अन्य द्रोणिका लाइन बनी हुई है। जो विदर्भ, तेलंगाना से होकर जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर इन मौसम प्रणालियों के अलावा हवा का रुख भी पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, जिससे अरब सागर से नमी भी आ रही है और बारिश हो रही है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश के साथ तेज हवा चलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews