नरोत्तम मिश्रा का तंज ‘राहुल जी जोड़ो पर निकले हैं, कमलनाथ जी छोड़ो पर, दोनों में 36 का आंकड़ा’ ‘

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा है। कमलनाथ के उस बयान पर कि ‘कांग्रेस छोड़ने वालो को वह अपनी कार से छुड़वा देंगे’ पर चुटकी लेते हुए उन्होने कहा कि इससे राहुल गांधी और कमलनाथ के बीच छत्तीस का आंकड़ा साफ हो जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल जी जहां जोड़ो के लिए यात्रा निकाल रहे हैं वहीं कमलनाथ ने कांग्रेस छोड़ो मुहिम शुरू कर दी है।

UP Weather: मौसम में फिर बदलाव, 15 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी का राहुल गांधी के साथ हमेशा से छत्तीस का आंकड़ा रहा है। यह पहले भी कई घटनाओं से साबित हो चुका है। अब वह राहुल जी कि जोड़ो यात्रा के खिलाफ प्रदेश में कांग्रेस छोड़ो मुहिम चला रहे हैं। यहीं कारण है कि संवाद से असंतुष्ट नेताओं को समझाने की जगह वह उन्हे सीधे पार्टी छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। वह तो यहां तक कह रहे है जो पार्टी छोड़ेंगे उन्हें वह अपनी कार से छुड़वा देंगे। एक तरफ राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर पार्टी जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वही कमलनाथ जी नेताओं से पार्टी छुड़वाने की मुहिम में जुटे हैं।

उन्होने कहा कि यह वही कमलनाथ हैं जिन्होंने पहले चलो-चलो करके सरकार गिरवा दी थी। अब वो भागो-भागो कहकर संगठन ही खत्म करने में जुटे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने इस और जल्दी ध्यान नहीं दिया तो जोड़ो यात्रा प्रदेश में आने से पहले ही प्रदेश में कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”751130773″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews