बड़ी राहत की खबर, मुख्यमंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट आयी निगेटिव

बड़ी राहत की खबर, मुख्यमंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट आयी निगेटिव

भोपाल

राजधानी दिल्ली (Delhi) के लिए ये बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की कोविड-19 (covid-19) की जांच रिपोर्ट निगेटिव (negetive) आई है। दरअसल सोमवार को इस खबर के सामने आने के बाद कि अरविंद केजरीवाल की हालत खराब है और उन्हें न केवल बुखार आ रहा है बल्कि गले में खराश के लक्षण भी है, इस बात की आशंका लग रही थी कि कहीं वह कोरोना संक्रमित (corona infected) न हो गए हो। इसी के चलते उन्होंने खुद को क्वारेंटाइन (quarantine) कर लिया था। लेकिन राहत की खबर ये है कि मंगलवार को हुई जांच रिपोर्ट में अरविंद केजरीवाल कोविड 19 नेगेटिव पाए गए हैं जिसके चलते आम आदमी पार्टी की सरकार ने राहत की सांस ली है।

हालांकि केजरीवाल की अनुपस्थिति के चलते मनीष सिसौदिया (manish sisodiya) सारा काम देख रहे थे लेकिन अब इस बात की व्यापक उम्मीद है कि जल्द केजरीवाल काम पर लौटेंगे और पूरी कमान एक बार फिर अपने हाथ में लेंगे। इन सबके बीच दिल्ली के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और मंगलवार को ही मनीष सिसोदिया ने यह कहकर और धड़कनें बढ़ा दी कि 31 जुलाई तक दिल्ली में 5 लाख तक मरीज हो सकते हैं। जिस तरह से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उससे साफ लग रहा है कि अब इसका सामुदायिक संक्रमण हो चुका है और इसके चलते अब हर व्यक्ति को इस बात का खतरा महसूस हो रहा है कि कहीं वह कोरोना संक्रमित न हो जाए। दिल्ली में ही रह रहे हैं कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) और उनकी माता श्रीमती माधवी राजे सिंधिया (madhvi raje scindia) भी कोरोना पॉजिटिव (positive) आये है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews