MP News : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 30 सितंबर से पहले करें ये काम, निर्देश जारी

school opening closion

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के छात्रों (Student) के लिए काम की खबर है। श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 में चयनित अभ्‍यर्थियों को प्रवेश के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 25 सितम्‍बर 2021 तक पूर्ण की जाकर 30 सितम्‍बर 2021 तक आवश्‍यक दस्‍तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रस्‍तुत कर सकते है।परीक्षा परिणाम श्रमोदय पोर्टल http://www.shramodayvidyalay.mp.gov.in/  पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 22500 रुपए बढे़गा वेतन, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

दरअसल, म.प्र. शासन श्रम विभाग द्वारा संचालित श्रमोदय आवाशीय विद्यालय वर्ष 2021-22 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 7 सितम्बर, 2021 को घोषित किया गया है। परीक्षा का परिणाम श्रमोदय पोर्टल पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यार्थियो की प्रवेश प्रक्रिया 13सितंबर से 25 सितंबर तक पूर्ण की जाकर 30 सितंबर तक प्रवेशित विद्यार्थियो की जानकारी श्रमोदय विद्यालय संचालित समिति भोपाल को प्रेषित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान शासन (MP Government) एवं स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी एसओपी (SOP) का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP School : स्कूल खुलने से पहले पढ़े यह नियम, ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था, निर्देश जारी

प्रक्रिया के तहत 25 सितम्बर 2021 तक श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल (Shramodaya Residential School Entrance Exam 2021)  में पूर्ण की जाएगी। आवासीय विद्यार्थियों को 30 सितम्बर 2021 तक प्रवेश लेना होगा। प्रवेश परीक्षा मे चयनित अभ्यार्थियो को विद्यालय स्तर से प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजो के साथ उपस्थित होने की सूचना प्रेषित की जाएगी। प्रवेश के संबंध में अन्य जानकारी प्राचार्य श्रमोदय आवाशीय विद्यालय भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2552663 से संपर्क किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews