सियासी हलचल: BJP में जाने की अटकलों पर क्या बोले ये कांग्रेस विधायक

OBC Reservation

भोपाल।

रविवार सुबह छतरपुर की बडामलहरा से कांग्रेस विधायक रहे प्रद्युम्न सिंह लोधी (Pradyuman Singh Lodhi) के बीजेपी में शामिल होने के बाद देर शाम तक दमोह विधानसभा से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह (Congress MLA from Damoh Assembly, Rahul Singh) के भी बीजेपी में जाने की अटकलों के लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, लेकिन राहुल सिंह ने खुद इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है।राहुल सिंह ने साफ कहा है कि परिस्थितियां कैसी भी आ जाएं लेकिन वह किसी भी हालात में कांग्रेस (Congress) का हाथ नहीं छोड़ेंगे। वही उन्होंने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया।

राहुल सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि मेरे कांग्रेस से जाने का तो सवाल ही नहीं उठता। मेरे पास पहले भी कई बार ऑफर आया है, लेकिन मैं नहीं गया। कांग्रेस मुझे राजनीति में लाई है, इसलिए मैं कांग्रेस के साथ हूं। संघर्ष की लड़ाई सभी जगह होती है। असली राजनेता वह है जो इन समस्याओं से लड़ता रहे और जनता की सेवा करता रहे, इसलिए उनके सामने कै सी भी परिस्थिति आ जाए, वे कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ेंगे और बंडा विधायक तरवर सिंह भी कांग्रेस में ही रहेंगे।’

अपने चचेरे भाई लोधी के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि उन्हें पहले भी एक दो बार आभास हुआ था कि प्रदुम सिंह भाजपा में जा सकते हैं लेकिन जब भी उनके बीच बातचीत हुई तो प्रद्युम्न सिंह ने हमेशा कांग्रेस का साथ देने की बात कही थी। उन्हें भी समझ नहीं आया कि प्रद्युम्न कै से चले गए। अब जब उनसे मुलाकात होगी तो सच्चाई जानने का प्रयास करेंगे। प्रद्युम्न, उमा भारती (uma bharti) के संपर्क में पहले से थे। विधायक राहुल सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर खरीद-फरोख्त का बडा आरोप लगाया है।भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है, इसका जनता जवाब देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews