राहुल गांधी के ट्वीट पर राजनीति गर्माई, सीएम शिवराज ने कहा-“अज्ञानता के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनी”

राहुल गांधी के ट्वीट पर राजनीति गर्माई, सीएम शिवराज ने कहा-“अज्ञानता के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनी”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए उन्हें अज्ञानी कहा है। दरअसल राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि “जुलाई आ गया है वैक्सीन नहीं आई।” इसे लेकर सीएम सहित कई बीजेपी नेताओं ने उनपर कटाक्ष किया है।

सीएम शिवराज सिंह ने केंद्र से की बड़ी मांग, 11 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम शिवराज ने कहा कि “अज्ञानता को समाप्त करने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनी है। रोज देश में इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीन लग रही है, फिर भी कुछ लोगों को लगता है कि टीकाकरण हो ही नहीं रहा, तो इसका कोई इलाज नहीं किया जा सकता।”

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि “जुलाई आ गया लेकिन सकारात्मकता नहीं आई। राहुल गांधी जी, रोज सुबह उठकर आपका एक ही काम है कि आज जनता को कैसे भ्रमित किया जाए। भारत में 34 करोड़ लोगो का टीकाकरण हो चुका है। कल 1 जुलाई को 41.0 लाख वैक्सीन लगी है।”

वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस ट्वीट पर तंज कसते हुए लिखा है “बाबा तो बच्चा है जी…”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews