पूर्व मंत्रियों के घर पसरा सन्नाटा, छलका दर्द, कहा- सिंधिया समर्थकों की वजह से कटा नाम

पूर्व मंत्रियों के घर पसरा सन्नाटा, छलका दर्द, कहा- सिंधिया समर्थकों की वजह से कटा नाम

भोपाल।

मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों की जारी लिस्ट के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जहां एक तरफ शिवराज कैबिनेट में 26 से 28 मंत्रियों के शपथ लिए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जी ने इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिल पा रही है वह इस बात से हताश एवं निराशा है। हालांकि उनका कहना है कि वह पार्टी के फैसले के साथ है और उसको स्वीकार कर रहे हैं लेकिन इससे पहले ही बुधवार को शिवराज द्वारा अमृत मंथन एवं विष पीने के बयान के बाद स्पष्ट है कि कि पार्टी में सब सही नहीं है। चीज उस तरह नहीं है जिस तरह दिखाई दे रही है।

दूसरी तरफ कांग्रेस कहां छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया समर्थक कुल 10 नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो वरिष्ठ नेता बिसाहूलाल सिंह सहित प्रद्युमन सिंह तोमर की ताजपोशी निश्चित है। के दो वहीं दूसरी तरफ गौरीशंकर बिसेन और रामपाल सिंह का पत्ता मंत्रिमंडल से कट चुका है। पूर्व मंत्री ने यह तो कहा है कि सिंधिया समर्थकों की वजह से उनका नाम कटा है लेकिन ने यह भी साफ कहा है कि वह पार्टी के फैसले के साथ हैं और इस फैसले को स्वीकार कर रहे हैं।

बता दें कि 11:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विस्तारित मंत्रिमंडल की पहली बैठक करेंगे। की बैठक मंत्रालय में होगी जहां सभी नवनियुक्त मंत्री भी शामिल होंगे। मंत्रिमंडल में 26 से 28 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। जिनमें से 10 सिंधिया गुटके तो वही 16 बीजेपी की तरफ से होंगे। इनमें कुछ नए चेहरे होंगे। इससे पहले सिंधिया समर्थक नेता की मंत्री पद पर ताजपोशी हो चुकी है। वही भोपाल के भावी मंत्रियों के बंगले पर रौनक छाई हुई है। जबकि पूर्व मंत्रियों के घरों पर सन्नाटा साफ नजर आ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews