भाजपा में शामिल हुई सुमित्रा देवी, CM शिवराज की मौजूदगी में ली सदस्यता

भाजपा में शामिल हुई सुमित्रा देवी, CM शिवराज की मौजूदगी में ली सदस्यता

भोपाल| उपचुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है| शुक्रवार को नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा कासडेकर (Nepanagar MLA Sumitra Devi Kasdekar) ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है| सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh CHauhan) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की मौजूदगी में सुमित्रा देवी ने भाजपा की सदस्यता ली|

आज ही उन्होंने विधायकी से इस्तीफ़ा दिया था| जिसके बाद शाम को मंत्री अरविन्द भदौरिया सुमित्रा देवी को सीएम हाउस लेकर पहुंचे| जहां मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली| भाजपा में शामिल होने के बाद सुमित्रा देवी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में उनको नजरअंदाज किया गया| कमलनाथ सरकार में विकास के काम रुक गए थे| छह दिनों में यह दूसरा मौक़ा है जब किसी विधायक ने इस्तीफ़ा देकर भाजपा का दामन थामा हो| उपचुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है|

प्रद्युम्न लोधी छोड़ चुके ‘हाथ’
इससे पहले बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न लोधी ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्हें उसी दिन कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब सुमित्रा देवी कासडेकर भाजपा में शामिल हो गई हैं|

कमलनाथ बोले-मुझे चिंता नहीं
विधायकों के जाने के पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वे चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, मुझे पता था कि कुछ विधायक पार्टी छोड़ेंगे और उन्होंने छोड़ दी। बीजेपी विधायकों को अपनी पार्टी में बुला रही है। वह उन्हें पैसे और पद दे रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews