Bhopal: HUT आतंकियों की गिरफ्तारी पर बोले नरोत्तम “जेहादी काकरोचों के लिए पेस्टीसाइड का काम कर रही है हमारी सरकार”

Bhopal: HUT आतंकियों की गिरफ्तारी पर बोले नरोत्तम “जेहादी काकरोचों के लिए पेस्टीसाइड का काम कर रही है हमारी सरकार”

Bhopal News : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फिर कहा  है कि मध्य प्रदेश में किसी के भी आतंकी मंसूबे पूरे नहीं होंगे, इस प्रदेश में ना लव जिहाद चलेगा और ना ही धर्मान्तरण को पनपने दिया जायेगा, नरोत्तम मिश्रा ने कमल नाथ और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि अप कितना भी झूठ बोल लो मप्र की जनता आप पर भरोसा नहीं करने वाली है।

अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इन जेहादी कॉकरोचों के लिए मध्य प्रदेश की पुलिस पेस्टिसाइड की तरह उन्हें ढूंढ ढूंढ कर निकाल कर मारेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई तीन बड़ी कार्रवाई देखें, JMB इसके तीन बंगलादेशी भोपाल में  पकड़े गए, देशभर में आठ राज्यों में 70 लोग गिरफ्तार हुए, PFI के 22 लोगों को हमारी ATS ने गिरफ्तार किया था , अब HUT के 16 पकडे हैं इनमें 10 भोपाल में, 1 छिंदवाड़ा और 5 हैदराबाद में पकड़े गए।

एमपी में नहीं चलेगा कोई षड्यंत्र 

गृह मंत्री ने कहा कि जहां तक  7 लोगों के धर्मान्तरण की बात है तो धीरे धीरे सब सामने आ रहा है, आश्चर्य वाली बात ये है कि ब्रेन वाश करने वाले लोगों में कोई  प्रोफ़ेसर है, कोई ज़िम ट्रेनर है, एक कोचिंग चलाता है, एक सॉफ्ट वेयर इंजीनियर है, एक टेक्नीशियन है। ये सब लोग लव जिहाद में लगे हुए थे। हिन्दू बेटियों का ब्रेन वाश कर, उन्हें फंसाकर शादी कर पहले लड़के मुस्लिम बने फिर उन लड़कों ने लड़कियों को जाल में फंसाया लेकिन अब एमपी में अब इनका कोई भी षड्यंत्र चलने नहीं दिया जायेगा।

कांग्रेस और उनके सहयोगियों पर कसा तंज 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो लोग केरला स्टोरी पर विवाद कर रहे हैं क्या आपने उनमें से किसी को HUT पर बोलते सुना? नहीं सुना होगा, जो लोग राम मंदिर पर सवाल उठाते हैं क्या उन्हें कभी PFI या अन्य कोई ऐसे संगठन की निंदा करते सुना, धर्म परिवर्तन की निंदा करते सुना? नहीं सुना होगा। इससे इनकी दोहरी नीति, तुष्टिकरण की नीति साफ़ दिखाई देती है।

ओवैसी के कॉलेज में जो प्रोफ़ेसर था उसके कनेक्शन पर निगाह 

प्रोफ़ेसर आरोपी के बारे में सवाल का जबस देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वो ओवैसी के कोलेज में प्रोफेसर था और इससे बाकी सबका नेटवर्क समझ में आता है, हम ऐसे सभी कनेक्शन की जाँच करवा रहे हैं,  धीरे धीरे प्याज की परतों की तरह सब खुल जायेगा और आपके सामने आ जायेगा।

कमल नाथ पर किया पलटवार 

पूर्व सीएम कमल नाथ द्वारा सीएम शिवराज पर तंज कसने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमल नाथ झूठ बोलने की फैक्टी हैं 943 झूठ पहले बोले थे, लगातार झूठ बोल रहे हैं, किया कुछ नहीं और फिर कहते है मैं बोलता नहीं करता हूँ, मैं गिनवा सकता हूँ इनकी घोषणा, प्रदेश की जनता आपकी बात पर विश्वास नहीं करेगी किसी भ्रम में नहीं रहना कमल नाथ जी ।

[dgv_vimeo_video id=”826789895″]

[dgv_vimeo_video id=”826790002″]

[dgv_vimeo_video id=”826790095″]

[dgv_vimeo_video id=”826790158″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews