Cucumber Hair Mask: बालों की खूबसूरती के लिए लगाएं खीरे से बना हेयर मास्क, घर पर आसानी से करें तैयार

Hair care

Cucumber Hair Mask : गर्मी हो या बरसात हर सीजन में बालों का टूटना आम बात है। ऐसे मौसम में अक्सर बाल रूखेपन के कारण टूटने लगते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय के अभाव के कारण लोग अपनी बालों की केयर नहीं कर पाते। इसलिए आज हम उनके लिए घर पर आसानी से बनकर तैयार होने वाला हेयर मास्क के बारे में बताते हैं जो आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ-साथ इसे साइनिंग भी देगा।

Cucumber Hair Mask

दरअसल, हम बात कर रहे खीरे से बना हेयर मास्क के बारे में… जो बालों के लिए वास्तव में बहुत उपयोगी होता है। बता दें कि खीरे में विटामिन ए, विटामिन सी और सिलिका होता है जो बालों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये मास्क आपके बालों को पोषण प्रदान करके उन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इसे घर पर आसानी से बनाने की विधि बताते हैं…

सामग्री

  • 1 छोटा खीरा
  • 2 टेबलस्पून दही
  • 1 टेबलस्पून शहद

ऐसे बनाएं

  • एक छोटा खीरा धो लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • कटे हुए खीरे को मिक्सर या ब्लेंडर में डालें और इसे चिकना पीस लें।
  • एक कटोरी में इस चिकने खीरे को निकालें और उसमें 2 टेबलस्पून दही और 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं।
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि एक होममेड हेयर मास्क का मिश्रण बन जाए।
  • अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं, मुलायम मालिश करें और उसे अपने बालों में 15-20 मिनट तक रखें।
  • समय पूरा होने के बाद, अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें और शाम्पू और कंडीशनर के साथ धुल लें।

फायदे

  • खीरे में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और सिलिका बालों के पोषण को बढ़ाते हैं और उन्हें मजबूत बनाकर झड़ने से रोकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है।
  • खीरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को पूरी तरह से पोषण प्रदान करते हैं। इससे बालों की सतह नाजुक नहीं होती है और वे स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।
  • खीरे का हेयर मास्क उन्हें प्राकृतिक तरीके से मुलायम और हाइड्रेटेड बनाकर बालों के दोमुंहें होने की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
  • खीरे में मौजूद तत्व खुजली को कम करने में मदद करते हैं और स्कैल्प की स्वस्थता को बनाए रखते हैं। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनका गिरना कम होता है।
  • खीरे का हेयर मास्क बालों को मुलायम और सौम्य बनाता है। इससे बालों में चमक और आकर्षण आता है।

आप इस होममेड खीरे के हेयर मास्क को हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल घने, मुलायम और शाइनी बनेंगे और बालों का झड़ना कम होगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews