Transfer News: प्रशासनिक फेरबदल, 18 एचएएस अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, यहां देखें पूरी लिस्ट

18 हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। भूपेंद्र कुमार को एचपी जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HPSIDC) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
Transfer 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 18 राज्य प्रशासनिक सेवा (HPAS/HAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं और कईयों को अतिरिकत कार्यभार भी सौंपा है। इसके अलावा तीन एचएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेशों को भी रद्द किया गया है। इस संबंध में 19 जुलाई 2026 को कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं

आदेशानुसार, सिद्धार्थ आचार्य को एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक, कपिल तोमर को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में संयुक्त निदेशक तथा पदमा छोडोन को उदयपुर (लाहुल-स्पीति) के एसडीएम के रूप में पहले जारी तबादला एवं तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग (बैच-2020) के तबादले का आदेश रद्द कर दिया है. कार्मिक विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार, 10 जुलाई . को जारी वह आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है, जिसके तहत उन्हें अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), हमीरपुर के पद से स्थानांतरित कर हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (HPSIDC) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था.

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी तबादले

  • अंकुश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का सचिव।
  • हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र कुमार को राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार।
  • प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. (मेजर सेवानिवृत्त) विशाल शर्मा को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा का अतिरिक्त निदेशक ।
  • संजीव कुमार-1 को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अतिरिक्त निदेशक।
  • मंडी के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा. मदन कुमार को नगर निगम मंडी का आयुक्त।
  • लोक निर्माण विभाग में अतिरिक्त सचिव शिल्पी बेक्टा को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार।
  • नियुक्ति का इंतजार कर रहे डॉ. अमित गुलेरिया को जल शक्ति विभाग में अतिरिक्त सचिव।
  • नियुक्ति का इंतजार कर रहे राम प्रसाद को राज्य चयन आयोग हमीरपुर में संयुक्त सचिव।
  • डॉ. (मेजर सेवानिवृत्त) अवनिंदर कुमार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से  सीएसके हिमाचल प्रदेश कृृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का कुलसचिव ।
  • एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद पर कार्यरत रमन घरसंघी को एमपीपी एवं पावर विभाग में संयुक्त सचिव।
  • डॉ. पूनम को सहायक आयुक्त से उपायुक्त सोलन।
  • नियुक्ति का इंतजार कर रहे गौरव महाजन को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में अतिरिक्त निदेशक ।
  • अपराजिता चंदेल को नगर निगम मंडी में संयुक्त आयुक्त।
  • विश्व मोहन देव चौहान को एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक ।
  • राजीव ठाकुर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) हमीरपुर का नियमित कार्यभार सौंपा।
  • चिराग शर्मा को एसडीएम चंबा
  • सुरेंद्र कुमार कटोच को एसडीएम सलूणी।
  • चंदेरवीर सिंह को नगर निगम धर्मशाला में संयुक्त आयुक्त ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews