बजट से महू-खंडवा-अकोला लाइन के लिए मिले 369 करोड़

बजट से महू-खंडवा-अकोला लाइन के लिए मिले 369 करोड़

इंदौर।

केंद्रीय बजट में महू-खंडवा-अकोला बड़ी लाइन परियोजना को लिए 369 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मनमाड़ लाइन प्रोजेक्ट करीब 10 हजार करोड़ रुपए का है, जबकि इंदौर-जबलपुर के बीच नई लाइन बिछाने में 4320 करोड़ के खर्च का अनुमान है। दोनों ही परियोजनाएं मोदी सरकार ने मंजूर की थीं, लेकिन अब तक उनका काम शुरू नहीं हो पाया। इंदौर-दाहोद परियोजना को 120 करोड़ जबकि छोटा उदयपुर-धार के बीच नई रेल लाइन योजना के लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पहले से स्वीकृत इंदौर-देवास-उज्जैन लाइन के दोहरीकरण कार्य के लिए रेलवे ने सिर्फ 65 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। लोकसभा में बजट पेश होने के बाद रेल मंत्रालय ने परियोजनाओं के लिए बजट आवंटन की जानकारी वाली पिंक बुक जारी की। बजट में रतलाम-फतेहाबाद रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए 2.66 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है। यह परियोजना पूरी हो चुकी है लेकिन अब इससे संबद्ध फतेहाबाद-उज्जैन लाइन का विद्युतीकरण होना बाकी है। इसी तरह महू-खंडवा लाइन के विद्युतीकरण के लिए 50 करोड़ रुपए दिए गए हैं। यह परियोजना 127.82 करोड़ रुपए की है। इस प्रोजेक्ट में फिलहाल खंडवा-सनावद के बीच ही विद्युतीकृत बड़ी लाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हुआ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews