
Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने स्वतः मामले में संज्ञान लेते हुए चारों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें उसी स्थान पर ले जाकर घुमाया, जहां उन्होंने लोगों के साथ मारपीट की थी। फिलहाल, चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है, जब 60 फिट रोड का एक वीडियो 2 दिनों से जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें चार युवकों को मारपीट करते हुए देखा गया था। वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल जैसी चीज लिए हुए थे और आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे थे। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और चारों को पकड़ लिया गया। बता दें कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने इस वीडियो की पहचान की थी और पुलिस को सूचित किया था।
एडिशनल डीसीपी ने की अपील
वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतीया ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभिषेक, आकाश, राहुल और फरहान के रुप में की गई है। आगे यह बताया गया कि अभी तक किसी फरियादी द्वारा इस वीडियो के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज करवाई गई है और न ही कोई शिकायतकर्ता पुलिस के पास पहुंचा है। फिलहाल, पुलिस को फरियादी की तलाश है ताकि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अपील की है कि अगर इस खबर को देखकर फरियादी को जानकारी मिलती है, तो वह पुलिस के पास आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
[dgv_vimeo_video id=”1001948840″]
[dgv_vimeo_video id=”1001950146″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

