इंदौर क्राइम ब्रांच ने नकली ऑफिसर बनकर की लूटपाट, आरोपियों की तलाश जारी

इंदौर में तीन आरोपियों ने नकली क्राइम ब्रांच बनकर एक व्यक्ति और उसके पिता से 5 लाख रुपए के यूएसडीटी और मोबाइल लूटे। पुलिस जांच कर रही है और फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
Indore Crime Branch

Indore Crime Branch

इंदौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां दीपक, नीरज और अमन नामक तीन आरोपियों ने नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक व्यक्ति और उसके पिता के साथ मारपीट की। इस दौरान उनसे लगभग 5 लाख रुपए मूल्य के यूएसडीटी और एक मोबाइल फोन लूट लिए। बता दें कि यह घटना 9 अक्टूबर 2025 शाम 6 से 7 बजे के बीच कोली कॉलोनी द्वारिकापुरी में हुई है। इससे पूरे इलाके की आम जनता में डर का माहौल है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामाले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के बाद पीड़ित ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने आवेदक को डराया कि वह फ्रॉड कर रहा है और जेल जा सकता है, ताकि वैधानिक कार्यवाही से बचने के लिए यूएसडीटी को अपने मोबाइल के माध्यम से अन्य खाते में ट्रांसफर करवा लिया जाए।

ऐसे हुआ मामला

आरोपियों ने अवैध रकम की मांग भी की। फरियादी के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले सागर निवासी व्यक्ति के साथ क्रिप्टो ट्रेडिंग करता था। ट्रेडिंग में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर उसने अन्य आरोपियों को हायर कर यह लूटपाट कराई। आरोपियों ने मिलकर नकली क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बनकर द्वारकापुरी में एक व्यक्ति को इन लोगों ने उठाया और घर से इसको जबरदस्ती उठाया। अपनी गाड़ी में लोड किया और फिर इसको ले जाकर के मारपीट करें। अब इसमें पिताजी के साथ उन्होंने मारपीट करिए और जबरदस्ती उसको वहां से लेकर जा सकते है। मारपीट करने के बाद में इसका मोबाइल है, जबरदस्ती उनसे लगभग 5 लाख से ऊपर की राशि छीन ली। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि घर के लोग भी इसकी सूचना पुलिस को ना दे सके।

डीसीपी ने दी जानकारी

इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी इंदौर निवासी हैं और इनमें से दो पर पहले से ही इंदौर में लगभग 24 अपराध दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है और इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ा जाएगा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके डिमांड, साजिश और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी की तलाश में लगी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1126564089″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews