Indore News: चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता करना पड़ा भारी, निकला जुलूस, आरोपी ने कान पकड़कर मांगी माफी

Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बीती रात यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने ट्रैफिक पुलिस के साथ जो अभद्रता की थी उसके चलते शासकीय कार्य में बाधा डालने और अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिया गया। साथ ही खदान थाना क्षेत्र में उसे सार्वजनिक माफी भी मंगवाई गई।

पुलिस ने बताया आदतन अपराधी

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी करण सिंह धारीवाल फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने देर रात 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से इलाके में जुलूस के दौरान कान पकड़कर माफी मंगवाई गई। इस दौरान आरोपी ने करण सिंह धारीवाल ने कहा कि अब ऐसा नहीं करूंगा। वहीं आरोपी को लेकर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी खजराना ने बताया कि धारीवाल आदतन अपराधी है और शहर के कई थानों में इसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”934951606″]

[dgv_vimeo_video id=”934952106″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews