अरुण यादव ने सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप, किसान न्याय यात्रा में आने वालों को बैरिकेड लगाकर रोकने पर भड़के 

कांग्रेस नेता ने कहा कि इंदौर के तेजाजी नगर में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों के ट्रैक्टरों को रोक रही है। इसपर नाराजगी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ। कांग्रेस  अनुमति लेकर ही ये आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह तानाशाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
Arun

Congress Kisan Nyay Yatra : आज मध्य प्रदेश में कांग्रेस किसान न्याय यात्रा के अंतर्गत जगह जगह धरना प्रदर्शन कर रही है। लेकिन पूर्व मंत्री अरुण यादव ने आरोप लगाया है कि इंदौर सहित कई स्थानों पर पुलिस बैरिकेड लगाकर किसानों के ट्रैक्टरों को रोक रही है। उन्होने इसे सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया है।

बता दें कि कांग्रेस लगातार सरकार से किसानों को किए वादे पूरे करने की माँग कर रही है। उसका कहना है कि  भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में लिखा था कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये किया जायेगा लेकिन किसानों से किया ये वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से माँग की है कि किसानों को समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे और सोयाबीन का भाव 6000 रूपए करे।

सरकार पर भड़के अरुण यादव

अरुण यादव ने कहा है कि इंदौर के तेजाजी नगर में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों के ट्रैक्टरों को रोक रही है। इसपर नाराजगी ज़ाहिर करते हुए उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ, कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में किसानों की मांगों को लेकर “किसान न्याय यात्रा एवं ट्रैक्टर रैली” निकाल रही है तो सरकार जगह जगह बैरिकेड लगाकर ट्रैक्टरों को रोक रही है। सरकार की यह तानाशाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।’

जीतू पटवारी ने भी सरकार पर लगाया आरोप

बता दें कि आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी आरोप लगाया कि अनुमति लेने के बावजूद जगह जगह किसानों के ट्रैक्टरों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुमति लेकर ही ट्रैक्टर रैली निकल रही है। पुलिस-प्रशासन ने जो रास्ता बताया था, उसी अनुसार ट्रैक्टर्स आ रहे हैं लेकिन फिर भी किसानों को रोका जाना सरकार की हठधर्मिता और अलोकतांत्रिक रवैया है । इसी के साथ उन्होने रैली में आने वाले लोगों से कहा है कि जहां उनको रोका जा रहा है वो वहीं पर धरना प्रदर्शन करें और पुलिस के साथ किसी भी तरह का विवाद न करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews