MP के TI का वीडियो वायरल होते ही बिहार सचिवालय से अफसर ने लगाया फोन, ये है वजह

MP के TI का वीडियो वायरल होते ही बिहार सचिवालय से अफसर ने लगाया फोन, ये है वजह

इंदौर।

इन दिनों सोशल मीडिया पर इंदौर के एक टीआई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक गरीब को हाथ धुलवाकर खाना खिलाते हुए नजर आ रहे है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिहार सचिवालय से एक अफसर का फोन आया और उन्होंने अपने भाई को ढूंढने के लिए उस टीआई से गुहार लगाई है।

दरअसल इंदौर के टीआई कमलेश शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। टीआई पिछले कुछ दिनों से सड़कों पर रहने वाले लोगों को भोजन बांटने का काम कर रहे हैं। पहले वह लोगों के हाथों को सैनिटाइज कर रहे हैं और फिर उन्हें भोजन परोसा जा रहा है। किसी सोशल मीडिया पर उनके एक वीडियो वायरल होने के बाद बिहार सचिवालय से एक अफसर ने फोन कर उनसे कहा है कि वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है उनके भाई की तरह दिखते हैं। अफसर ने कहा है कि उनका भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त है और कई दिनों ने लापता है। उन्होंने टीआई को अपने भाई की फोटो भेजी है और साथ ही अपने भाई को ढूंढने की अपील की है। जिसके बाद से टीआई ने क्षेत्र में उस शख्स की खोजबीन जारी कर दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews