राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों को दिए 1 लाख के चेक, उमंग सिंघार ने भी मंजूर की 50 हज़ार सहायता राशि

Rahul Gandhi Indore visit

Rahul Gandhi Indore visit

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से प्रभावित लोगों का हाल जानने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज इंदौर पहुंचे, उन्होंने अस्पताल में भर्ती लोगों से उनका हालचाल जाना और उनके उचित इलाज के निर्देश दिए इसके बाद राहुल गांधी उन पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे जिन्होंने दूषित पानी से अपने किसी परिजन को खोया है,राहुल गांधी  ने ऐसे परिवार को 1 1 लाख रुपये के चेक दिए, वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी प्रति परिवार 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।

राहुल गांधी ने काफी देर तक पीड़ित परिवारों के साथ रहे उन्होंने इस जल त्रासदी से आये संकट से उबरने के लिए उन्हें हिम्मत दी और कहा कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है, साफ़ पानी , साफ़ हवा हम सबका अधिकार है और सरकार की जिम्मेदारी, राहुल ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पीड़ितों से बोले राहुल गांधी कांग्रेस आपके साथ 

राहुल गांधी से मुलाकात करने और चेक लेने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने उनका धन्यवाद दिया और मीडिया से कहा कि हमें साफ़ पानी का भरोसा उन्होंने दिलाया है राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी हरसंभव मदद करेंगे कांग्रेस पार्टी उनकी मदद करेगी, राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेता मौजूद थे।

उमंग सिंघार ने दी 50 हजार रुपये सहायता राशि 

उधर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी अपनी तरफ से प्रति पीड़ित परिवार 50-50 हजार रुपये सहायता राशि मंजूर की है, उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 24 लोगों की मृत्यु हुई है मैं इन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और अपनी तरफ से प्रति परिवर 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी।

  शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews