इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुंबई का पैडलर लाखों रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

indore crime branch

Indore Crime News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है जहाँ क्राइम ब्रांच और भंवरकुआ पुलिस ने एक पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपित से 10 लाख़ रुपए कीमत एमडीएमए ड्रग्स बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी मूलत: मुंबई निवासी है। बताया जा रहा है कि पैडलर लंबे समय से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल के अनुसार इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा हैं मुखबिर की सूचना पर इंदौर क्राइम ब्रांच और थाना भंवरकुआ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा, आरोपी को गिरफ्तार करने पर उसने अपना नाम हनीफ उर्फ बंटी शेख निवासी मलाड कालोनी डोंगरी अंधेरी मुबई होना बताया।

aaropi

डीसीपी क्राइम ने यह भी बताया कि आरोपी हनीफ पूर्व में इंदौर में कई बार ड्रग्स सप्लाई कार चुका है अब क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि यह आरोपी इंदौर में किन किन लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता था पूछताछ में आरोपी ने शहर के कुछ ड्रग्स पैडलरों के नाम पूछताछ में बताए हैं जिनकी तालाश अब इंदौर क्राइम ब्रांच कर रही है फिलहाल पकड़े गए आरोपी पर थाना भंवरकुआ ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के मुंबई के अपराधिक रिकॉर्ड का भी पता लगा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”880828273″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews