इंदौर में 17 साल पुराने केस में भाजपा नेता पर बड़ा एक्शन, हत्या के प्रयास को लेकर केस दर्ज

जिला न्यायालय में लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
Indore News

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला से बड़ी खबर सामने आई है, जब 17 साल पुराने जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में भाजपा नेता अक्षय बम, उनके पिता कांति बम और मनोज गुर्जर पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इससे मुद्दा एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, यह मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है, जहां कांग्रेस नेता यूनुस पटेल पर जानलेवा हमला किया गया था। करीब 17 बाद मामले में कोर्ट द्वारा आदेश दिया गया है।

मामला दर्ज

जिला न्यायालय में लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट ने अक्षय बम, उनके पिता कांति बम और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगे की जांच के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

जानें पूरा मामला

यह घटना 17 साल पुरानी है, जब कनाडिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते कांग्रेस नेता यूनुस पटेल पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि अक्षय बम, कांति बम और उनके सहयोगी मनोज गुर्जर ने पटेल पर हमला किया था। लंबे समय तक जांच चली और आखिरकार अब कोर्ट ने कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1067717749″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews