कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा उच्च वेतनमान का लाभ, एरियर का भी होगा भुगतान, मार्च से खाते में इतनी बढ़कर आएगी राशि

employees news

MP Electricity Employees higher pay scale : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। होली से पहले कंपनी ने 52 कर्मचारियों-अधिकारियों को उच्च वेतनमान का तोहफा दिया है। इस संबंध में प्रबंध निदेशक अमित तोमर के अनुमोदन के उपरांत मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। वही लंबित एरियर के भुगतान पर भी मंजूरी दे दी है।

3000 से 8000 तक बढ़ेगी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्मिको को यह नया वेतनमान 2023 से प्रदान किया जाएगा, ऐसे में इन कर्मचारियों अधिकारियों को पूर्व के वेतनमान के अगले क्रम का वेतनमान मिलने से अगले माह से 3 हजार से लेकर 8 हजार रुपये प्रतिमाह का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पिछले माहों का एरियर भी मिलेगा। इसका पदोन्नति या किसी पद विशेष को कोई संबंध नहीं हैं।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

संयुक्त सचिव संजय मालवीय ने बताया कि इन कार्मिकों में उपमहाप्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी को महाप्रबंधक का वेतनमान, टेस्टिंग असिस्टेंट को सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियर को असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर को एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, कार्यालय सहायक को वरिष्ठ कार्यालय सहायक, सेक्शन ऑफिसर का नया वेतनमान मंजूर किया गया है।  यह वेतनमान सेवा अवधि का समय पूर्ण होने पर दिया गया है,

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews