बड़ी खबर : इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा ने ये कहा कोरोना निगेटिव आने के बाद, देखे वीडियो

बड़ी खबर : इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा ने ये कहा कोरोना निगेटिव आने के बाद, देखे वीडियो

इंदौर,आकाश धोलपुरे। कोरोना वायरस से आम लोग ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े प्रहरी भी इसका शिकार हो रहे है, जिन्हें कोविड काल मे भले सरकार ने वॉरियर्स के तौर पर आधिकारिक तौर पर मदद की घोषणा नहीं की हो लेकिन बावजूद इसके मीडिया जगत से जुड़े लोग लगातार बीते 5 माह से भी अधिक समय से फील्ड पर रहकर रिपोर्टिंग कर रहे है। वो सिर्फ आपके लिए ताकि आपके साथ कुछ भी गलत हो तो प्रशासन और सरकार को ये समझ आ जाये कि वाकई वो लोग भी कितना सजग है।

इंदौर में एक वरिष्ठ पत्रकार और इंदौर प्रेस क्लब के महासचिव हेमंत शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और आज गणपति विसर्जन के दौरान वो और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने एम.पी.ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि वो और उनके परिवार के 14 सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे। वही उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण जानकारी एम.पी.ब्रेकिंग न्यूज़ से एक वीडियो के जरिये साझा की है। वीडियो में उन्होंने बताया कि कोरोना से डरे नहीं लेकिन प्रशासन के निर्देशों और कुछ स्वयं के नियमों का पालन कर कोविड का विसर्जन हमेशा – हमेशा के लिए किया जा सकता है। आइये जानते है क्या कहा वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा ने……..

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews