BJP नेता, पत्नी संग 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुटा स्वास्थ्य अमला

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

इंदौर ।

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले परेशानी का सबब बने हुए हैं। लगातार आर्य ने मामले से प्रशासन भी सकते में इस बीच इंदौर के वसंत विहार कॉलोनी में भाजपा नेता एवं उनकी पत्नी सहित कॉलोनी के 9 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही शहर में सोमवार को कुल 45 अन्य संक्रमित मरीज सामने आए। जिसके साथ ही शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4709 पहुंच गई है वही अब तक 226 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

दरअसल लगातार आ रहे मामले के बीच अब प्रशासन संक्रमित लोगों के कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों के परिवार वालों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मंडी में एक पॉजिटिव मरीज के सामने आने पर प्रशासन ने लोगों के मंडी आने पर रोक लगा दी है। इसी बीच इंदौर में लॉकडाउन के चलते 3 महीने से पाकिस्तान में फंसे 430 भारतीय रविवार रात भारत लौटे थे। जिनमें इंदौर के 8 लोग शामिल थे। इन सभी को क्वॉरेंटाइन किया गया है।

इसके साथ ही इंदौर में अब तक कुल 3435 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 1050 मरीज का इलाज अभी जारी है। हालांकि इंदौर में कोरोना से रिकवरी रेट 70% से ऊपर है वही डेथ रेट 4 से बढ़कर 5 फ़ीसदी हो गई है। इंदौर प्रशासन लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews