सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा सराफा बाजार! कई व्यापारियों ने घोषित किया स्वैच्छिक लॉकडाउन

सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा सराफा बाजार! कई व्यापारियों ने घोषित किया स्वैच्छिक लॉकडाउन

इंदौर, आकाश धोलपुरे| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) बेकाबू हो रहा है| वहीं सरकार ने किसी भी प्रकार के लॉकडाउन लागू नहीं करने का फैसला किया है| ऐसे में अब स्वेच्छिक लॉकडाउन (Lockdown) की मांग तेज हो गई है| इंदौर में सराफा बाजार के 60 से ज्यादा दुकानदारों ने शनिवार और रविवार सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन घोषित करते हुए दुकानें बंद कर दी हैं।

अब सराफा बाजार की रौनक अब सप्ताह में पांच दिन ही नजर आएगी। अन्य व्यापारियों को भी संदेश भेजकर सिर्फ पांच दिन बाजार आने के लिए कहा जा रहा है। इसमें किसी भी व्यापारी को कोई बंधन नहीं है और ना किसी पर दबाव है। वहीं बाजार संगठनों द्वारा पहले ही शाम छह बजे बाजार बंद करने का फैसला लिया जा चुका है।

इंदौर में शुरुआत से ही कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है, लेकिन सितम्बर में यहां हालात और बिगड़ते जा रहे हैं| शुक्रवार रात को रिकार्ड 408 नए संक्रमित मिले। 7 लोगों की जान भी गई। अब तक 492 मरीजों की जान गई है। अब तक 19 हजार 125 संक्रमित मरीजों में से 14 हजार 521 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews