अनूठा मामला : इंदौर में अधिकारी की पत्नि के जले बाल का मामला पहुंचा थाने, 3 पर प्रकरण दर्ज

अनूठा मामला : इंदौर में अधिकारी की पत्नि के जले बाल का मामला पहुंचा थाने, 3 पर प्रकरण दर्ज

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) की विजय नगर पुलिस (Vijay Nagar Police) के पास एक ऐसा मामला पहुंचा है जिसके बाद एक नामी सैलून की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गया है। आरोप है कि महू के एक अफसर की पत्नि विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क स्थित एफटीवी सैलून पर गई थी। जहां अफसर की पत्नि को उम्मीद थी कि उनके बाल पहले से भी आकर्षक हो जाएंगे लेकिन अफसर की पत्नि का आरोप है कि घटिया किस्म के केमिकल का उपयोग उनके बालों पर किया गया है। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद विजय नगर पुलिस ने सैलून संचालक सहित 3 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़े…पीसीबी के पूर्व चेयरमैन का बड़ा बयान, कहा – बीजेपी के इशारे पर चल रहा विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

दरअसल, 8 मई को अफसर की पत्नि हेयर रेमोडिंग के लिए आई थी। इस दौरान कर्मचारी ने हानिकारक केमिकल का उपयोग किया जिसके चलते अफसर की पत्नि के बाल जल गए। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने विजय नगर पुलिस में सैलून संचालक सहित 3 लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संचालक शुभम गुप्ता सहित मैनेजर भावना विजय तलरेजा और कर्मचारी राजकुमार प्रकाशसिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”709082987″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews