वेब सीरीज XXX को लेकर मुश्किल में एकता कपूर, इंदौर में केस दर्ज

वेब सीरीज XXX को लेकर मुश्किल में एकता कपूर, इंदौर में केस दर्ज

इंदौर। आकाश धोलपुरे| मशहूर निर्माता एकता कपूर (Ekta kapoor) वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ XXX को लेकर विवादों में आ गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में एकता कपूर, निर्देशक और पटकथाकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ‘ट्रिपल एक्स’ वेब सीरिज के दूसरे सीजन के एक एपिसोड ‘प्यार और प्लास्टिक’ की निर्माता एकता कपूर और सहयोगियों के विरुद्ध अन्नपूर्णा थाना पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात को कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले बिहार में भी एफआईआर हो चुकी है|

यह FIR बालाजी(Balaji) की XXX वेब सीरीज (Web Series) में राष्ट्रीय प्रतीक, हिंदू देवताओं और सेना के कर्मियों के अपमान का आरोप लगाते हुए दर्ज की गई है| शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस वेब सीरीज के एक दृश्य में भारतीय सेना की वर्दी को बेहद आपत्तिजनक तौर पर पेश करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का अपमान किया गया है| ‘ट्रिपल एक्स’ के सीजन-2 के जरिए समाज में अश्लीलता फैलाई गई और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत की गई हैं।

एकता कपूर के साथ ही विवादास्पद वेब सीरीज की निर्देशक पंखुड़ी रॉड्रिग्स और पटकथाकार जेसिका खुराना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एकता कपूर सिहत तीनों के खिलाफ धारा 294, 298,34 (आईपीसी) एवं 66, 66-ए (आइटी एक्ट) और भारत राज्य के प्रतीक अधिनियम की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews