
Love Jihad in Indore : इंदौर जिले के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां आरोपी फैज सैयद पहले हिंदू युवती का शारीरिक शोषण किया। जिसके बाद उसने युवती को अश्लील फोटो और वीडिया वायरल करने या फिर एसिड डालकर जलाने की धमकी देने लगा। साथ ही, उसे अपनी मर्जी के मुताबिक बुलाया करता था। जिसका मामला सामने आने पर हिंदू संगठन के लोगों ने फैज को गिरफ्तार करवाया।
पुलिस ने हथियार किया जब्त
पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की कार से नशीला पदार्थ समेत मटन काटने का हथियार बरामद किया है। उसके फोन में कई लड़कियों के कॉल और SMS डिटे्स मिले हैं। जिसके बाद उसपर धमकी, दुष्कर्म और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
4 साल पहले हुई थी दोस्ती
मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती राजपुर बड़वानी की रहने वाली है जो कि वर्तमान में खंडवा नाका इलाके में रहती है। जिसकी पहचान आरोपी से 4 साल पहले हुई थी। शुरूआत में फैज ने उपना नाम राणवत बताया था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती और गहरी होती चली गई। जिसके बाद वो जनवरी 2020 में युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
इस तरह सच आया सामने
वहीं, युवती को फैज की मस्जिद के सामने तस्वीर देखी। पूछने पर उसने बताया कि वह मुस्लिम है और उसका नाम फैज सैयद है। जिसके बाद वो लड़की से धर्म बदल कर निकाल करने की बात कही। जिससे दुखी होकर वहां से चली गई। उसके बाद फैज युवती को धमकी देने लगा। इसी कड़ी में आरोपी ने लड़की से कहा कि शनिवार को उसका बर्थडे है और उसे मिलना पड़ेगा। फिर जैसे ही वो युवती से मिलने पहुंचा तभी अन्य लोग भी वहां पहुंचे और उसे दबोच लिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

